Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तकनीकी चौकसी

सेंसेक्स : दबाव पूर्ण रुख

हमें फॉलो करें तकनीकी चौकसी
- राजीव गुप्त
13504 पर स्थित सेंसेक्स का रुख बदलाव पूर्ण बना हुआ है और नीचे में 13400 को स्पर्श करने के बाद यह 12500, 12000 और 11000 तक जा सकता है। ऊपर में 14500 और 15100 जबर्दस्त प्रतिरोध है।

बूढ़ा बजट, डूबा बाजार
नए दिशा-निर्देशों के अभाव में बाजार में जबर्दस्त गतिरोध की स्थिति बनी रही और विदेशी निवेशकों ने बेचान करना बेहतर समझा और मंदड़ियों के साथ की वजह से बाजार में जबर्दस्त गिरावट का माहौल बना और यदि सरकार की तरफ से कोई सहायक कदम नहीं उठाए जाते हैं तो बाजार में और दबाव बन सकता है।

एसीसी : 763 पर स्थित अंश 907 का टॉप बनाने के बाद करेक्शन के दौर में है और इस समय नीचे में 720 का स्तर महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है और गिरावट के चलते यह 695 और 650 तक आ सकता है। ऊपर में 815 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है।

रिलायंस इंड. : 1778 पर स्थित अंश 2490 का टॉप बनाने के बाद दबाव के दौर में है और गिरावट के चलते नीचे में यह 1745 और 1550 तक आ सकता है। ऊपर में 1950 और 2105 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। बढ़त पर ऊपरी स्तर पर पर विनिवेश पर विचार किया जा सकता है।

टाटा स्टील : 353 पर स्थित अंश 496 का टॉप बनाने के बाद दबाव के दौर में है और गिरावट के चलते नीचे में यह 335 और 305 तक आ सकता है। ऊपर में 410 और 445 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। बढ़त पर ऊपरी स्तर पर विनिवेश पर विचार किया जा सकता है।

टाटा मोटर्स : 270 पर स्थित अंश 403 का टॉप बनाने के बाद दबाव के दौर में है और गिरावट के चलते नीचे में यह 255 और 238 तक आ सकता है। ऊपर में 295 और 335 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। बढ़त पर ऊपरी स्तर पर विनिवेश पर विचार किया जा सकता है।

स्टेट बैंक : 1543 पर स्थित अंश 1935 का टॉप बनाने के बाद दबाव के दौर में है और गिरावट के चलते नीचे में यह 1475 और 1390 तक आ सकता है। ऊपर में 1735 और 1840 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। बढ़त पर ऊपरी स्तर पर विनिवेश पर विचार किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi