Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एशियाई बाजार में मिश्रित रुख

हमें फॉलो करें एशियाई बाजार में मिश्रित रुख
, सोमवार, 20 अक्टूबर 2008 (10:11 IST)
-वेबदुनिया डेस्क

सोमवार को एशियाई बाजार में मिश्रित रुख देखा गया। जापान का निक्केई करीब 16 अंक ऊपर 8,710 पर खुला। वहीं, कॉस्पी और ताईवान में गिरावट देखी गई।

वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स और शंघाई इंडेक्स में बढ़त देखी जा रही है। बढ़त मामूली है, लेकिन अन्य बाजारों के लिए यह एक अच्छा संकेत है।
ऑस्ट्रेलियाई बाजार में भी तेजी दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य इंडेक्स में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भारतीय बाजार भी भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। बेंचमार्क सेंसेक्स 606 अंक गिरकर 10 हजार के स्तर के नीचे पहुँच गया था। वहीं निफ्टी में भी भारी बिकवाली दिखाई दी और इंडेक्स 6 फीसदी से ज्यादा 194.95 अंक लुढ़ककर 3,074.35 पर बंद हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi