Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुरुवार को बाजार में बढ़त की उम्मीद

हमें फॉलो करें गुरुवार को बाजार में बढ़त की उम्मीद

राजेश पालवीया

, गुरुवार, 14 फ़रवरी 2008 (11:39 IST)
बुधवार को शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट की बढ़त का असर हुआ और इसमें सुधार देखा गया। कुछ प्रमुख स्टाक जो पिछले कई दिनों से नुकसान में थे, उनमें मजबूती आई। पॉवर, रियल‍िटी और धातु स्टाकों में आज बढ़त देखी गई।

लगभग पिछले दो हफ्तों से बाजार की हालत खस्ता रही है। बाजार को इस वक्त स्थायित्व की जरूरत है और इसके लिए जरूरी है कि निवेशकों का विश्वास बढ़े और बाजार में खरीदारी का माहौल बने। दो-तीन मजबूत सत्र बाजार को स्थायित्व दे सकते हैं।

बुधवार को निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ है और प्रबल संभावना है कि यह बढ़त गुरुवार को भी जारी रहे। गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ खुल सकता है।

संभावना है कि निफ्टी गुरुवार को 30-40 अंकों के अंतर से खुले। निफ्टी 4970-4980 के स्तर पर खुल सकता है। यदि निफ्टी 5015 के ऊपर बना रहा तो फिर हम इसमें 5040/5075/5100 के स्तर तक की बढ़त देख सकते हैं। दूसरी तरफ बाजार को 4900/4855/4800 के स्तर तक अच्छा सपोर्ट है। यदि निफ्टी में 4800 के स्तर नीचे और गिरावट आई तो फिर यह बिकवाली के दबाव के चलते यह 4765/4730 के स्तर तक आ सकता है।

प्रमुख स्टाक : यदि निफ्टी 4920 के स्तर के ऊपर बना रहा तो फिर बाजार में खरीदारी का माहौल बन सकता है। गुरुवार को नागार्जुन फर्टिलाइजर, आईसीआईसीआई बैंक, एस्सार ऑइल, यूनिटेक, बैंक ऑफ बड़ौदा, रिलायंस इंडिया, पावर ग्रिड, ऑरकिड केमिकल, हिन्द एक्सपो के शेयरों में बढ़त देखी जा सकती है।

*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi