Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोशल मीडिया पर सिंहस्थ का प्रचार

हमें फॉलो करें सोशल मीडिया पर सिंहस्थ का प्रचार
उज्जैन। सिंहस्थ 2016 के प्रबंधन में जहां नई टेक्नॉलॉजी का उपयोग हो रहा हैं, वही प्रचार-प्रसार में भी इनफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी का उपयोग कर देश-विदेश में सिंहस्थ की जानकारी पहुंचाई जा रही है।


 

22 अप्रैल से 21 मई 2016 तक होने वाले इस आयोजन के बहुआयामी प्रचार-प्रसार के लिए वेबसाइट तो बनाई ही गई है, सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्वीटर और इस्टाग्राम प्लेटफार्म का उपयोग कर हजारों लोगों को सिंहस्थ से जोड़ा जा रहा है। वेबसाइट पर अब तक 2 लाख 7 हजार 177 व्यक्तियों ने वि‍जिट किया है।
 
जनसम्पर्क विभाग द्वारा सिंहस्थ 2016 के लिए बनाई गई वेबसाइट www.simhasthujjain.in दिनोंदिन लोकप्रिय हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया में फेसबुक पेज को 88 हजार 776 लोगों ने लाइक किया है। इसी तरह ट्वीटर पर सिंहस्थ के बारे में 691 ट्वीटस की गई है, सिंहस्थ के ट्वीटर एकाउंट को 14 हजार फॉलोअर्स द्वारा फॉलो किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर सिंहस्थ संबंधित 250 फोटो अपलोड की जा चुके है और इस्टाग्राम पर भी 685 फॉलोअर्स हो गए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi