Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जीव की निगाहें जन्मदिन के तोहफे पर

हमें फॉलो करें जीव की निगाहें जन्मदिन के तोहफे पर
चोनबरी (थाईलैंड) , बुधवार, 14 दिसंबर 2011 (21:23 IST)
जीव मिल्खा सिंह अपने 40वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली पहली थाईलैंड गोल्फ चैंपियनशिप जीतने की कोशिश करेंगे। जीव का गुरुवार को ही जन्मदिन है और वह इसे यादगार बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

एशियाई टूर की यह चैंपियनशिप प्रत्येक भारतीय के लिये कुछ मायने रखती है। मौसम खुशनुमा है और ऐसे में सभी साल का अंत बढ़िया तरीके से करना चाहते हैं।

जीव के अलावा जो अन्य भारतीय इसमें भाग लेंगे उनमें चिराग कुमार, ज्योति रंधावा, एसएसपी चौरसिया, हिम्मत राय, शिव कपूर, गगनजीत भुल्लर, राहिल गंगजी और दिग्विजय सिंह शामिल हैं।

जीव ने आखिरी खिताब 2008 में जापान में जीता था और वह इस 10 लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट से जीत के इस लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi