Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी स्केटिंग जोड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जमैका फ्लॉप

हमें फॉलो करें अमेरिकी स्केटिंग जोड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जमैका फ्लॉप
, सोमवार, 17 फ़रवरी 2014 (10:51 IST)
FILE
सोच्चि। अमेरिकी आइस डांसर मेरिल डेविस और चार्ली व्हाइट ने ओलंपिक शार्ट डांस में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जबकि जमैका की टीम बाबस्ले में फ्लॉप रही।

दो बार के विश्व चैम्पियन डेविस और व्हाइट ने अमेरिका को आइस डांसिंग में पहला स्वर्ण दिलाया। उन्होंने 78.89 अंक बनाए। कनाडा की मौजूदा विश्व चैम्पियन टिसा वर्चू और स्काट मोइर को रजत पदक मिला जिन्होंने 76.33 अंक बनाए।

बाबस्ले में जमैका के विंस्टन वाट्स और मार्विन डिक्सन ने पहले दो हीट में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बाद में उसे बरकरार नहीं रख सके। वे 30 प्रतिभागियों में 30वें स्थान पर रहे।

इससे पहले अल्पाइन स्कीइंग में नार्वे के जेटिल जांस्रूड ने स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका के एंड्रयू वेइब्रेच को रजत और बोडे मिलर तथा कनाडा के जान हुडेक को कांस्य पदक मिला।

स्पीड स्केटिंग में नीदरलैंड की जोरियेन टेर मोर्स ने महिलाओं के 1500 मीटर वर्ग में स्वर्ण जीता। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi