Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एशियाड हॉकी में पाकिस्तान से 25 को भिड़ेगा भारत

हमें फॉलो करें एशियाड हॉकी में पाकिस्तान से 25 को भिड़ेगा भारत
नई दिल्ली , रविवार, 31 अगस्त 2014 (21:58 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम दक्षिण कोरिया के इंचियोन में होने वाले 17वें एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 21 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगी जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका सामना 25 सितंबर को होगा।

भारत को पूल बी में पाकिस्तान, ओमान, चीन और श्रीलंका के साथ रखा गया है। एशियाई खेलों के कार्यक्रम के अनुसार उसे शुरुआती मैचों को जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। भारतीय टीम श्रीलंका के बाद 23 सितंबर को ओमान से भिड़ेगी जबकि उसे असली चुनौती 25 सितंबर को पाकिस्तान से मिलेगी।

भारत अपने पूल में आखिरी मैच 27 सितंबर को चीन से खेलेगा। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 22 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद वह 24 सितंबर को चीन से और 26 सितंबर को मलेशिया से भिड़ेगी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच टैरी वाल्श ने कहा कि कार्यक्रम की घोषणा हो जाने से अब वे बेहतर तरीके से रणनीति तैयार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अब हमारे पास कार्यक्रम है और अब हम बेहतर तरीके से रणनीति तैयार कर सकते हैं। टीम हालांकि सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के प्रति आश्वस्त है लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हमें अपनी सभी कमजोरियों को दूर करना होगा।

वाल्श ने कहा कि खिलाड़ी ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत है और उनका लक्ष्य आगामी टूर्नामेंटों में इससे भी बेहतर परिणाम हासिल करना है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच नील हागुड ने कहा कि उनकी टीम मैच-दर- मैच आगे बढ़ेगी लेकिन उसका शुरुआती लक्ष्य अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहना है। उन्होंने कहा कि लड़कियां पहले मैच पर ध्यान दे रही हैं और वे पूल में शीर्ष पर रहने के प्रति आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा कि हम पूल मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करके फाइनल्स के लिए अपनी जगह सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहे हैं। अभ्यास शिविर में अभी हम अपने कमजोर पक्षों पर ध्यान दे रहे हैं ताकि हम प्रत्येक मैच में कड़ी चुनौती पेश करके सकारात्मक परिणाम हासिल कर सकें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi