Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ध्यान का सहारा ले रहे हैं शिव कपूर

हमें फॉलो करें ध्यान का सहारा ले रहे हैं शिव कपूर
सियेम रीप (कंबोडिया) , मंगलवार, 13 मार्च 2012 (18:51 IST)
FILE
भारतीय गोल्फ स्टार शिव कपूर को यकीन है कि पिछले पखवाड़े लिए ध्यान योग कोर्स के जरिये उन्हें बुधवार से शुरू हो रहे पहले होंडा फाल्डो कंबोडियन क्लासिक टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन में मदद मिलेगी।

कपूर के अलावा हिम्मत राय, अजितेश संधू, सुज्जान सिंह और फिरोज अली भी इसमें भाग लेंगे।

कपूर ने कहा मैने 10 दिन पहले पांच दिन का ध्यान योग कोर्स किया है। मैं खराब प्रदर्शन को लेकर काफी बेचैन था। उम्मीद है कि इस कोर्स के बाद फायदा मिलेगा।

कपूर के दोस्त और भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने भी ध्यान योग का कोर्स किया था। इसके बाद उसने सेल ओपन जीता और ब्रिटिश ओपन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भी जीत दर्ज की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi