Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम जापान से हारी

हमें फॉलो करें भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम जापान से हारी
इंचियोन , सोमवार, 22 सितम्बर 2014 (13:00 IST)
इंचियोन। भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम को एशियाई खेलों में ग्रुप ए के दूसरे मैच में जापान ने 3-0 से हराया। पहले मैच में भारत को मेजबान दक्षिण कोरिया ने मात दी थी। इस मुकाबले में भी भारत जापान के सामने कहीं टिक नहीं सका जिसने 56 मिनट के भीतर उसे 25-6, 25-11, 25-12 से हराया।

भारत के लिए 17 बरस की निर्मला ने 9 अंक बनाए जबकि रेखा को 4 अंक मिले। जापान के लिए मारी होरिकावा ने 10 अंक बनाए जबकि शिमामुरा हारूयो और मुरानागा नाओ ने 9-9 अंक जुटाए। भारत को बुधवार को थाईलैंड से खेलना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi