Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूपति भी खेल रत्न के हकदार : सानिया मिर्ज़ा

हमें फॉलो करें भूपति भी खेल रत्न के हकदार : सानिया मिर्ज़ा
नई दिल्ली , शनिवार, 29 अगस्त 2015 (08:50 IST)
खेल रत्न पाने जा रहीं भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को कहा कि दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति भी इस सम्मान के दावेदार हैं और उन्हें उम्मीद है कि निकट भविष्य में भूपति को भी यह पुरस्कार मिलेगा।
 
शनिवार को सानिया को खेल रत्न प्रदान किया जाना है। लिएंडर पेस के बाद सानिया यह सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाली दूसरी टेनिस खिलाड़ी होंगी।
 
सानिया ने कहा, ‘‘हम देश के लिए खेलते हैं और अगर सरकार हमारी उपलब्धि को स्वीकारती है तो हमें गर्व होता है। इससे मुझे अच्छा करने का प्रोत्साहन और प्रेरणा मिलेगी।’’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi