Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रीय केटलबेल स्पर्धा में मध्यप्रदेश को मिले तीन स्वर्ण

हमें फॉलो करें राष्ट्रीय केटलबेल स्पर्धा में मध्यप्रदेश को मिले तीन स्वर्ण
, मंगलवार, 12 जनवरी 2016 (19:58 IST)
इंदौर। मुंबई में बॉडी एक्स्पो के तहत 9 व 10 जनवरी को हुई राष्ट्रीय केटलबेल स्पर्धा में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और पांच रजत पदक जीते। 
टीम के हेड कोच व द वर्ल्ड जिम एंड फिटनेस सेंटर के संचालक मनीष आर्य ने बताया कि मध्यप्रदेश के ओर से पुरुष वर्ग में कुलदीप सिंह व आदर्श यादव ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग में वर्षा आर्य ने पहला स्थान हासिल किया। कुलदीप और वर्षा को बेस्ट पुरुष व महिला केटलबेल लिफ्टर का पुरस्कार मिला। 
 
कृष्णकांत कौशल, हिम्मत पावर, नूपुर सिंह, खुशबू गर्गे और सीमा सिंह ने रजत पदक अपने नाम किए। टीम के कोच मनोज शर्मा थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi