Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सर्वश्रेष्ठ जूनियर हॉकी खिलाड़ी चुने गए मनप्रीत

हमें फॉलो करें सर्वश्रेष्ठ जूनियर हॉकी खिलाड़ी चुने गए मनप्रीत
नई दिल्ली , सोमवार, 1 सितम्बर 2014 (15:06 IST)
FILE
नई दिल्ली। उदीयमान भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को एशियाई हॉकी महासंघ ने कुआलालम्पुर में हुई कांग्रेस में साल का सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी चुना।

22 साल के मनप्रीत ने 103 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दिल्ली में हुए जूनियर पुरुष विश्व कप तथा पिछले साल सुल्तान जोहोर कप में भारत की कप्तानी की।

उनकी कप्तानी में भारत ने जोहोर कप जीता था। भारतीय टीम ने उस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, अर्जेंटीना, पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया को हराया था। फाइनल में मलेशिया को 3-0 से हराकर भारत ने खिताब अपने नाम किया था।

मनप्रीत ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया और उसके बाद से भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं।

उन्हें बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने कहा कि मैं मनप्रीत को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। इससे भारतीय युवा हॉकी खिलाड़ियों की क्षमता का भी पता चलता है। मनप्रीत में एक बेहतरीन खिलाड़ी के गुण के साथ ही नेतृत्व की अच्छी क्षमता भी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi