Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कृष्णा पूनिया ने जीता रजत

हमें फॉलो करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कृष्णा पूनिया ने जीता रजत
माउई आइलैंड , शनिवार, 5 मई 2012 (18:23 IST)
FILE
भारत की चक्का फेंक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया ने 63-67 मीटर का सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यहां ऑल्टियस ट्रैक क्रू थ्रोडाउन मीट में रजत पदक जीता।

इस प्रदर्शन के साथ ही पूनिया ने 62-25 मीटर के 2011 के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार किया, जो उन्होंने अक्‍टूबर में हासिल किया था।

प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक बीजिंग ओलंपिक खेलों की चैम्पियन स्टेफनी ट्रेफटन ने 67-74 मीटर के साथ जीता और इस दौरान नया अमेरिकी रिकॉर्ड भी बनाया।

पूनिया ने कहा कि मैं इस प्रदर्शन से खुश हूं। यह सत्र की मेरी पहली प्रतियोगिता है और मैं 63-69 मीटर के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब पहुंची। जिया लुइस ने 62-88 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक जीता। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi