Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सानिया मिर्जा तीसरे दौर में हारीं

हमें फॉलो करें सानिया मिर्जा तीसरे दौर में हारीं
लंदन , शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (14:29 IST)
FILE
लंदन। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी साझेदार होरिया तकाउ की गुरुवार रात यहां तीसरे दौर में हुई हार से विम्बल्डन चैंपियनशिप में उनकी चुनौती समाप्त हो गई।

छठी वरीयता प्राप्त सानिया और होरिया की भारतीय-रोमानियाई जोड़ी तीसरे दौर में 5-7, 3-6 से हार गई। उन्हें 10वीं वरीयता प्राप्त जैमी मरे और केसी डेलाक्वा ने मात दी।

बेहतरीन ग्राउंड स्ट्रोक खेलने वाली सानिया शुक्रवार को अपने रंग में नजर नही आ रही थीं। तीसरे दौरे में मरे और केसी को कुछ हद तक होरिया ने ही टक्कर दी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi