Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुरेन्द्र ने 32 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

हमें फॉलो करें सुरेन्द्र ने 32 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
लंदन (वार्ता) , रविवार, 15 जून 2008 (19:27 IST)
भारत के लंबी दूरी के धावक सुरेन्द्रसिंह ने नाइकी बीएमसी ग्रां.प्री. में दस हजार मीटर दौड़ के 32 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

सुरेन्द्र ने दस हजार मीटर की दूरी 28:22.79 सेकंड में तयकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है और पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले धुरंधर एथलीट हरिचंद ने 1976 में मांट्रियल ओलिंपिक में इस दूरी को 28:48.72 सेकंड में तय कर रिकॉर्ड बनाया था।

सुरेन्द्र ने अपने निजी श्रेष्ठ प्रदर्शन में भी तीस सेकंड का सुधार किया है। पिछले दस दिनों में सुरेन्द्र द्वारा तोड़ा गया, यह दूसरा रिकॉर्ड है।

सेना के इस एथलीट ने बेहतर मौसम परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए औसतन दो मिनट 52 सेकंड प्रति किलोमीटर के समय के साथ यह दूरी तय की।

हालाँकि इस श्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद 30 वर्षीय सुरेन्द्र ओलिंपिक में क्वालीफाई मार्क हासिल करने से चूक गए, लेकिन सुरेन्द्र एथलेटिक्स इतिहास में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल तो कर ही लिया है।

इस दौड़ में सुरेन्द्र के टीम साथी संदीप कुमार व्यक्तिगत रिकॉर्ड के साथ 29:17.97 सेकंड का समय निकालकर चौथे स्थान पर रहे।

सुरेन्द्र के इस दौड़ से प्रभावित होकर महिलाओं की दस हजार मीटर दौड़ में इस स्पर्धा में वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी प्रीजा श्रीधरन ने भी नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ यह दूरी 30:04.41 सेकंड में पूरी की, जो पावे ने यह दौड़ जीती।

प्रीजा को बीजिंग ओलिम्पिक के लिए 'बी' क्वालीफाइंक नार्म मिला है और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।

राजीव रमेशन ने 800 मीटर में व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1:47.20 सेकंड के समय के साथ इस स्पर्धा के ओवरऑल विजेता बने जबकि साजेश जोसफ ने 1:47.67 सेकंड के साथ इसमें दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय टीम 18 जून को स्वदेश लौट रही है, वह बीएमसी गोल्ड रेस में हिस्सा लेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi