Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनिर्बान लाहिड़ी को 2015 के लिए यूरोपीय टूर कार्ड

हमें फॉलो करें अनिर्बान लाहिड़ी को 2015 के लिए यूरोपीय टूर कार्ड
गिरोना , शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (12:28 IST)
गिरोना। इस सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनिर्बान लाहिड़ी ने यूरोपीय टूर क्यू स्कूल अंतिम चरण में शीर्ष 25 में रहकर अपने करियर में पहली बार यूरोपीय टूर कार्ड हासिल कर लिया।

लाहिड़ी ने 6ठे और आखिरी दौर में इवन पार 72 का स्कोर करके संयुक्त 16वां स्थान हासिल किया। उनका कुल स्कोर 9 अंडर 419 रहा।

फिनलैंड के मिक्को कोर्होनेन ने 20 अंडर 408 के स्कोर के साथ खिताब जीता। शीर्ष 25 खिलाड़ियों को यूरोपीय टूर कार्ड मिला है।

चौथे दौर तक संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे लाहिड़ी 5वें दौर के बाद संयुक्त 11वें स्थान पर थे।

भारत के एसएसपी चौरसिया कट में प्रवेश से चूक गए।

लाहिड़ी ने इस साल एशियाई टूर पर दो खिताब जीते हैं और एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi