Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने किया निराश

हमें फॉलो करें भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने किया निराश
इंचियोन , शुक्रवार, 26 सितम्बर 2014 (19:04 IST)
इंचियोन। भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने शुक्रवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन किया लेकिन देश के पास अब भी 17वें एशियाई खेलों में महिला टीम वर्ग में कांस्य पदक जीतने का मौका है।
 
दीपिका कुमारी, एल. बोंबायला देवी और लक्ष्मीरानी मांझी की भारतीय रिकर्व टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से अब भी पदक की दौड़ में कायम है।
 
हालांकि उन्हें अंतिम 4 चरण में प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया से 0-6 से पराजय का मुंह देखना पड़ा, लेकिन भारतीय टीम अब रविवार को कांस्य पदक के प्ले ऑफ में जापान से भिड़ेगी।
 
भारतीय तिकड़ी ने उजबेकिस्तान को 6-0 से हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में ताइपे को 5-4 से मात दी। लेकिन कोरिया के सामने वह लचर ही साबित हुई जिसने 6-0 (56-50, 58-54, 56-54) से जीत दर्ज कर फाइनल में आसानी से प्रवेश किया।
 
लेकिन पुरुष रिकर्व टीम का अभियान एलिमिनेशन राउंड में खत्म हो गया, उसे हांगकांग से 3-5 से पराजय झेलनी पड़ी।
 
अतनु दास, तरुणदीप राय और जयंत तालुकदार की टीम को चौथे सेट में 1 अंक से पराजय भारी पड़ी जिसमें उन्होंने 52 और हांगकांग ने 53 स्कोर किया।
 
चुन मान चुइ, कार वाइ केल्विन ली और किंग किन मा से पहला सेट 53-54 से हारने के बाद भारत ने दूसरा सेट 54-42 से जीता। तीसरा 54-54 से टाई रहा। चौथे सेट में हांगकांग के तीरंदाजों ने पहले तीर से 10 का स्कोर किया, जो निर्णायक साबित हुआ। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi