Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बारबोसा के उम्दा प्रदर्शन से ब्राजील जीता

हमें फॉलो करें बारबोसा के उम्दा प्रदर्शन से ब्राजील जीता
रियो डि जेनेरियो , गुरुवार, 11 अगस्त 2016 (14:03 IST)
रियो डि जेनेरियो। एक बार फिर नेमार के फ्लॉप शो के बीच ‘वंडर किड’ गैब्रियल बारबोसा के 2 गोलों की मदद से ब्राजील ने डेनमार्क को 4-0 से हराकर रियो ओलंपिक की फुटबॉल स्पर्धा में शुरुआती दौर से बाहर होने की शर्मिंदगी से खुद को बचा लिया।
 
इससे पहले ब्राजील ने इराक और दक्षिण अफ्रीका से गोलरहित ड्रॉ खेला था। गैब्रियल ने 200 मिनट से चला आ रहा गोलों का अकाल खत्म करके 2 गोल दागे जबकि गैब्रियल जीसस और लुआन ने 1-1 गोल किया।
 
डेनमार्क भी अंतिम 8 में पहुंच गया, जहां उसका सामना नाइजीरिया से होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस विकेट पर आसान नहीं थी बल्लेबाजी : अश्विन