Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फीफा विश्व कप 2018 का लोगो जारी

हमें फॉलो करें फीफा विश्व कप 2018 का लोगो जारी
मॉस्को , बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (16:03 IST)
मॉस्को। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ (फीफा) के अध्यक्ष सैप ब्लेटर ने वर्ष 2018 के फुटबॉल विश्व कप के लिए लोगो जारी कर दिया है।
 
ब्लेटर ने रूस के सरकारी टीवी के एक शो पर विश्व कप के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह लोगो रूस के दिल और उसकी आत्मा को दर्शाता है।
 
फीफा विश्व कप के इस लोगो पर विश्व कप ट्रॉफी बनी है जिस पर लाल और नीला रंग भी है। यह रंग रूस के झंडे से लिया गया है जबकि उस पर स्वर्णिम रेखाएं भी अंकित हैं। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi