Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फुटबॉल खेल रहा था, हॉर्ट अटैक ने ली जान

हमें फॉलो करें फुटबॉल खेल रहा था, हॉर्ट अटैक ने ली जान
ब्रूसेल्स , शुक्रवार, 1 मई 2015 (11:55 IST)
ब्रूसेल्स। बेल्जियम के फुटबॉलर ग्रेगरी मर्टेन्स का खेल के दौरान दिल का दौरा पड़ने के तीसरे दिन गुरुवार को यहां स्थानीय अस्तपाल में निधन हो गया।

लोकेरेन की तरफ से स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे 24 वर्षीय डिफेंडर मर्टेन्स सोमवार को जेंक के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर गिर पड़े थे। उन्हें मैदान पर ही तुरंत आपात उपचार मुहैया कराया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वह कोमा में चले गए थे।

मर्टेन्स ने अपने करियर की शुरुआत देश के सबसे सफल क्लब एंडरलेच्ट से की लेकिन वह पिछले साल जनवरी में लोकेरन से जुड़ गए थे। वह बेल्जियम की अंडर-21 टीम से भी खेल चुके थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi