Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूसरी बार पिता बनेंगे लियोनेल मैसी

हमें फॉलो करें दूसरी बार पिता बनेंगे लियोनेल मैसी
, शुक्रवार, 1 मई 2015 (14:33 IST)
ब्यूनस आयर्स। बार्सिलोना के सुपरस्टार लियोनेल मैसी ने गुरुवार को घोषणा की कि वे दूसरी बार पिता  बनने वाले हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्भवती पत्नी की तस्वीर भी डाली है। चार बार बैलोन डि ओर के  विजेता रहे 27 वर्षीय मैसी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर डाली है जिसमें उनका बेटा थिएगो (अपनी मां)  एंटोनेला रोकुजाओ का पेट चूम रहा है।

उन्होंने इसमें लिखा है कि हमारी दुनिया में आपके स्वागत के लिए इंतजार नहीं कर सकते। हम तुम्हें  बेहद प्यार करते हैं। थियागुई, मां और पिता।

अर्जेंटीना का स्थानीय मीडिया फरवरी से ही मैसी के पिता बनने को लेकर अटकलबाजी कर रहा था।

समाचार पत्र क्लेरिन ने कहा कि यह जोड़ा जानता है कि उनका लड़का होगा और जिसका नाम बेंजामिन  रखा जाएगा। मैसी और रोकुजाओ का पहला बेटा नवंबर 2012 में हुआ था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi