Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूनिवर्स में एक गैलेक्सी का नाम रोनाल्डो के नाम पर

हमें फॉलो करें यूनिवर्स में एक गैलेक्सी का नाम रोनाल्डो के नाम पर
, शनिवार, 20 जून 2015 (12:06 IST)
बर्लिन। वैज्ञानिकों ने शुरुआती ब्रह्मांड में अब तक पाई गई सबसे चमकीली आकाशगंगा की खोज की है  जिसका नाम लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रखा गया है। इस आकाशगंगा में तारों  की पहली पीढ़ी है।
आकाशगंगा को सीआर-7 नाम दिया गया है। हमें अब तक जिस दूरस्थ आकाशगंगा की जानकारी थी,  यह उससे 3 गुना ज्यादा चमकीली है।
 
30 साल के पुर्तगाली फुटबॉल खिलाड़ी को सीआर-7 नाम से जाना जाता है। खगोलशास्त्री लंबे समय से  तारों की पहली पीढ़ी के अस्तित्व का अनुमान लगाते रहे हैं जिन्हें पॉपुलेशन -3 तारे कहा जाता है।  (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi