Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला पहलवान गीता फोगाट बनी पुलिस उपाधीक्षक

हमें फॉलो करें महिला पहलवान गीता फोगाट बनी पुलिस उपाधीक्षक
, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (00:26 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पहलवानों को धूल चटा चुकीं दिग्गज महिला पहलवान गीता फोगाट को खेलों के प्रति उनके योगदान को देखते हुए गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक पद देने की स्वीकृति दे दी। 
                
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने गीता को राज्य पुलिस बल में नियुक्त किए जाने की पुष्टि की है। आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि गीता स्नातक हैं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान है। उन्होंने 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। मंत्रिमंडल ने राज्य के एक पर्वतारोही राम लाल को भी खेल कोटे के तहत उप पुलिस निरीक्षक बनाने की पुष्टि की।  
         
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार पहले भी राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप राज्य सरकार के अधीन विभिन्न पदों पर नियुक्ति देती रही है। इसमें पूर्व ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंन्दर सिंह भी हैं। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिकेट की तुलना में टेनिस खेलना कठिन : मलिक