Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रांची की नजरें जीत की लय कायम रखने पर

हमें फॉलो करें रांची की नजरें जीत की लय कायम रखने पर
, शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2015 (18:44 IST)
नई दिल्ली। हीरो हॉकी इंडिया लीग के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी रांची रेज कल दिल्ली वेवराइडर्स के खिलाफ जीत की लय कायम रखने की कोशिश करेगी।
दूसरे स्थान पर काबिज रांची रेज का इरादा कल का मैच जीतकर शीर्ष पर काबिज होने का होगा। दूसरी ओर चौथे स्थान पर मौजूद दिल्ली वेवराइडर्स का लक्ष्य लीग में अपनी स्थिति मजबूत करने का होगा।
 
पिछली बार दोनों टीमों का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था। दिल्ली ने बढ़त बना ली थी लेकिन रांची ने मजबूती से वापसी की।
 
रांची ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और वह इसे बरकरार रखना चाहेगी। रांची के कप्तान एशले जैकसन फिलहाल टूर्नामेंट में सर्वाधिक आठ गोल कर चुके हैं और वह इसमें इजाफा करना चाहेंगे।
 
भारतीय कप्तान सरदार सिंह को यकीन है कि घरेलू मैदान पर टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi