Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय खिलाड़ियों को 50 डालर भत्ता ही देगा मंत्रालय

हमें फॉलो करें भारतीय खिलाड़ियों को 50 डालर भत्ता ही देगा मंत्रालय
नई दिल्ली , मंगलवार, 16 सितम्बर 2014 (21:48 IST)
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में कोई बदलाव करने के खिलाफ फैसला किया है। यह भत्ता 50 डालर ही रहेगा। मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद एक बार में ही इस भत्ते के भुगतान की योजना बनाई है।
 
खेल मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, हमने वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है और राशि 50 डॉलर प्रतिदिन की रहेगी जैसे कि राष्ट्रमंडल खेलों में थी। अगर वित्त मंत्रालय से एक या दो दिन में स्वीकृति मिलती है तो इंचियोन में ही सारी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। 
 
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में दैनिक भत्ता 25 डॉलर से बढ़ाकर 50 डॉलर कर दिया गया था लेकिन अधिकांश खिलाड़ियों को 25 डालर का भुगतान टूर्नामेंट के अंतिम हिस्से के दौरान ही किया गया। इनमें से अधिकांश को अब तक बाकी राशि नहीं मिली है।
 
नकद भुगतान के वितरण की जिम्मेदारी भारतीय ओलंपिक संघ की है। इस राशि की गणना शुक्रवार से शुरू हो रहे एशियाई खेलों के पांच दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक की जाएगी। भारत ने एशियाई खेलों में 28 खेलों में 516 खिलाड़ी उतारे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi