Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत ने कोरिया को हराकर जीता कांस्य

हमें फॉलो करें भारत ने कोरिया को हराकर जीता कांस्य
बैंकॉक , गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (22:57 IST)
बैंकॉक। संगीता कुमारी के 'डबल' से भारत ने कोरिया को गुरुवार को 3-0 से पीटकर चौथे महिला अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल कर लिया। रितु ने 45वें मिनट में भारत का खाता खोला और संगीता ने 55वें तथा 58वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर भारत को कांस्य पदक दिला दिया।

 
हॉकी इंडिया ने युवा टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए हर खिलाड़ी को एक-एक लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को 50-50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला लेकिन कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। कोरिया को कई पेनल्टी कार्नर मिले जिसका उसके खिलाड़ी फायदा नहीं उठा सके। भारतीय रक्षा पंक्ति ने मजबूती से अपने किले का बचाव किया।
 
भारत को एक अच्छा मौका मिला था जब संगीता ने महिमा चौधरी को एक शानदार पास दिया लेकिन महिमा इस मौके का फायदा नहीं उठा पाईं। भारत ने दूसरे हाफ में 45 वें मिनट में जाकर गतिरोध तोड़ दिया। रितु ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए भारत को बढ़त दिलाने वाला गोल दाग दिया। 
 
मैच के 55 वें मिनट में लालरेमसियामी ने संगीता को शानदार पास दिया जिन्होंने दो डिफेंडरों को छकाने के बाद गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसके तीन मिनट बाद संगीता ने अपना दूसरा और भारत का तीसरा गोल दागकर कोरिया का संघर्ष समाप्त कर दिया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर को बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले फिट हो जाने की उम्मीद