Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित

हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित
, शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014 (14:16 IST)
नई दिल्ली। सरदार सिंह चार से नौ नवंबर तक पर्थ में भारत के चार टेस्ट मैच के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 21 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की अगुआई करेंगे।
भारत ने इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जिसके बाद छह से 14 दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाली एफआईएच चैम्पियन्स ट्रॉफी 2014 की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे का आयोजन किया गया है।
 
भारतीय टीम 29 अक्टूबर को पर्थ के लिए रवाना होगी। चार टेस्ट के अलावा भारत पर्थ हाकी स्टेडियम में एक नवंबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगा।
 
यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में हाल में हुए चयन ट्रायल के आधार पर हॉकी इंडिया के चयन बीपी गोविंदा, हरभजन सिंह और अर्जुन हलप्पा ने मुख्य कोच टैरी वॉल्श, कोच ज्यूड फेलिक्स और फिजियोथेरेपिस्ट जिंस थामस मैथ्यू के साथ मिलकर टीम का चयन किया गया।
 
गोलकीपर पीआर श्रीजेश को दौरे के लिए उप कप्तान बनाया गया है। हरजोत सिंह टीम के दूसरे गोलकीपर होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट चार नवंबर को खेला जाएगा, जबकि बाकी मैच पांच, आठ और नौ नवंबर को होंगे।
 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बयान में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना रोमांचक मुकाबला होगा और मुझे यकीन है कि दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगी और एक दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेंगी।’ 
 
टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, हरजोत सिंह डिफेंडर : गुरबाज सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, वीआर रघुनाथ, बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, हरबीर सिंह संधू।
 
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, एसके उथप्पा, सरदार सिंह, धर्मवीर सिंह, दानिश मुज्तबा, सतबीर सिंह। फारवर्ड: निकिन थिमैया, एसवी सुनील, मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, ललित उपाध्याय। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi