Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय महिला टीम नीदरलैंड से 0-1 से हारी

हमें फॉलो करें भारतीय महिला टीम नीदरलैंड से 0-1 से हारी
ब्रेडा (नीदरलैंड) , रविवार, 19 जुलाई 2015 (23:23 IST)
ब्रेडा (नीदरलैंड)। भारतीय महिला हॉकी टीम वोल्वो अंडर-21 टूर्नामेंट में रविवार को यहां नीदरलैंड से 0-1 से हार गई। 
 
कार्मेन विसमैन ने 33वें मिनट में मैदानी गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। उनका यह गोल इतना शानदार था कि भारतीय गोलकीपर के पास उसे रोकने का कोई मौका नहीं था।
 
भारतीय स्ट्राइकरों ने लगातार आक्रमण करके दबाव बनाए रखा लेकिन वे नीदरलैंड की रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। दूसरे हॉफ में भारतीय टीम ने बराबरी का गोल दागने की कोशिश जारी रखी लेकिन उसे आखिर तक सफलता नहीं मिली। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi