Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत ने पाक को हराकर हॉकी का गोल्ड जीता

हमें फॉलो करें भारत ने पाक को हराकर हॉकी का गोल्ड जीता
इंचियोन , गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (14:51 IST)
इंचियोन। एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला चल रहा है। मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी...

* इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए पात्रता हासिल की है। 
* भारत को 16 साल एशियाड में स्वर्ण पदक हासिल हुआ है।
* भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाड का गोल्ड मैडल जीता। 
* भारत ने निर्णायक बढ़त बनाई। भारत 3-1 से आगे।
* पाकिस्तान ने भी गोल दागा। पलड़ा भारत के पक्ष में। स्कोर 2-1 हुआ। 
* भारत एक मौका और चूका। 
* भारत ने एक और गोल दागा। 2-0 से भारत को बढ़त। 
* भारत के गोलकीपर ने गोल बचाया। पाकिस्तान शूटआउट में नाकाम। भारत को बढ़त। 
* पेनल्टी शूट आउट में भारत आगे। 
* मैच रोमांचक मोड़ पर। गोल्ड का फैसला अब पेनल्टी शूट आउट से।
* निर्धारित समय पूरा होने तक भारत पाकिस्तान बराबरी पर। मैच का फैसला अब पेनल्टी शूट आउट से होगा।
* निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर।
* भारत ने मौका गंवाया।
* भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, गोल किया तो मिलेगा गोल्ड।
* भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने टाला खतरा।
* पाक को मिला पेनल्टी कॉर्नर, दबाव भारत पर।
* अंतिम क्वार्टर का खेल शुरू, भारत और पाक की नजरें एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर।
* मैच का दूसरा क्वार्टर समाप्त। स्कोर बराबर। रोमांच चरम पर। 
* दोनों ही टीम के खिलाड़ी आक्रामक मुद्रा में। 
* भारत ने गोल दागकर बराबरी की। स्कोर 1-1 से बराबर। 
* भारत ने बराबरी का मौका गंवाया।
* भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर, मैच में बराबरी का सुनहरा अवसर।
* दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू, भारत जल्द खत्म करना होगी पाक की बढ़त।
* पहले क्वार्टर का खेल खत्म, भारत 1-0 से पीछे।
* खेल के दौरान पाक खिलाड़ी को लगी चोट, दोनों टीमों के खिलाड़ियों में तकरार।
* भारत जल्द की गोल कर मैच में बराबरी पर आता चाहता है। पाक बढ़त को आगे बढ़ाने के प्रयास में।
* खेल के शुरुआती दौर में पाकिस्तान को बढ़त। रिजवान ने किया पाक के लिए गोल।
* पाकिस्तान ने पहला गोल किया। पाक को 1-0 की बढ़त। 
* 13वें मिनट में रिज़वान ने किया गोल, भारतीय टीम पिछड़ी। 
* जीतने वाली टीम को मिलेगा रियो ओलंपिक का टिकट।

 
* दोनों टीमों के बीच हुए लीग मुकाबले की तरह इसमें भी जज्बे और आक्रामकता की कोई कमी है। लीग चरण में हालांकि भारत को 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
* भारत और पाकिस्तान एशियाई खेलों की पुरुष स्पर्धा के फाइनल में पिछली बार 1982 में नई दिल्ली में ध्यानचंद स्टेडियम में आमने-सामने थे और तब पाकिस्तान ने उलटफेर करते हुए 7-1 से दर्ज की थी।
* एशियाई हॉकी में इसके बाद दक्षिण कोरिया ने काफी प्रगति की जिससे ये दोनों टीमों अब तक फाइनल में दोबारा कभी नहीं भिड़ सकीं।
* दोनों टीमों के बीच एशियाई खेलों में यह 7वीं खिताबी भिड़ंत होगी। इससे पहले भारत सिर्फ 2 मौकों पर जीतने में सफल रहा है और उसने पिछली जीत 1966 बैंकॉक खेलों में दर्ज की थी।
* फाइनल में दोनों ही टीमों पर काफी दबाव और वही टीम जीतेगी, जो दबाव से बेहतर तरीके से निपटने में सफल रहेगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi