Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय पुरुष-महिला टीम ने जीता विश्व कप कबड्डी खिताब

हमें फॉलो करें भारतीय पुरुष-महिला टीम ने जीता विश्व कप कबड्डी खिताब
बादल , शनिवार, 20 दिसंबर 2014 (22:56 IST)
बादल। भारतीय पुरुष टीम ने लगातार पांचवां कबड्डी विश्व कप खिताब जीत लिया जबकि महिला टीम लगातार चौथी बार चैम्पियन रही।
 
यहां खेले गए फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को चौथी बार 45-42 से हराया जबकि महिला टीम ने दूसरी बार न्यूजीलैंड को 36-27 से मात दी। दोनों वर्गों में इन्हीं दोनों टीमों के बीच लुधियाना में हुए पिछले विश्व कप का फाइनल खेला गया था और भारत विजेता रहा था।
 
पुरुष वर्ग में भारत के लिए रेडर संदीप सिंह ने 10 और संदीप लुद्दार ने 10 अंक बनाए। पाकिस्तान के लिए रेडर शफीक अहमद चिश्ती, मोहम्मद इरफान और अकमल सज्जाद डोगर ने क्रमश: 15, 13 और 6 अंक बनाए।
 
महिला फाइनल में भारतीय रेडर प्रियंका देवी और राम बटेरी ने आठ-आठ अंक बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लानी पेरेसी ने 12 अंक बनाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेलमंत्री सर्वानंद सोनोवाल मौजूद थे। (भाषा)    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi