Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोथाजीत ने पूरा किया 'अंतरराष्ट्रीय मैचों का शतक'

हमें फॉलो करें कोथाजीत ने पूरा किया 'अंतरराष्ट्रीय मैचों का शतक'
, रविवार, 3 मई 2015 (22:11 IST)
भुवनेश्वर। भारतीय डिफेंडर कोथाजीत सिंह ने जापान के खिलाफ आज से शुरू हुई चार टेस्ट मैचों की हॉकी श्रृंखला के उद्घाटन मैच में अंतरराष्ट्रीय मैचों का शतक पूरा कर लिया।
कोथाजीत ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था। इम्फाल के इस डिफेंडर ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है।
 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, ‘हॉकी इंडिया कोथाजीत सिंह के 100वां मैच खेलने से बहुत खुश हैं। वह भारतीय टीम के अभिन्न अंग है और हम उन्हें इस उपलब्धि की बधाई देते हैं।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi