Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विश्व रैंकिंग में 8वें स्थान पर पहुंची पुरुष हॉकी टीम

हमें फॉलो करें विश्व रैंकिंग में 8वें स्थान पर पहुंची पुरुष हॉकी टीम
, शुक्रवार, 24 जुलाई 2015 (18:06 IST)
नई दिल्ली। भारत की पुरुष हॉकी टीम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की शुक्रवार को जारी विश्व  रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर 8वें स्थान पर पहुंच गई है जबकि महिला टीम पहले की तरह 13वें  स्थान पर बनी हुई है।
एफआईएच ने ब्यूनस आयर्स और एंटवर्प खेले गए हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स (पुरुष) तथा वेलेंसिया  और एंटवर्प में खेले गए महिला वर्ग के सेमीफाइनल्स के बाद शुक्रवार को रैंकिंग जारी की।
 
भारतीय पुरुष टीम एंटवर्प में इस महीने के शुरू में विश्व लीग सेमीफाइनल्स में चौथे स्थान पर रही थी  जिससे वह रैंकिंग में आगे बढ़ने में सफल रही।
 
विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम और नीदरलैंड की महिला टीम अपने-अपने वर्गों में शीर्ष पर  बनी हुई हैं। इन दोनों टीमों ने हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स में भी जीत दर्ज की थी। पुरुषों की रैंकिंग  में नीदरलैंड्स 2रे और जर्मनी 3रे स्थान पर है।
 
बेल्जियम 4थे और इंग्लैंड 5वें स्थान पर है लेकिन इनके बीच केवल 27 अंकों का अंतर है। अर्जेंटीना  6ठे, न्यूजीलैंड 7वें, भारत 8वें, कोरिया 9वें और पाकिस्तान 10वें स्थान पर है।
 
महिला रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया दूसरे, अर्जेंटीना तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है। अमेरिका की टीम  5वें से 8वें स्थान पर खिसक गई है। जर्मनी 5वें, चीन 6ठे और इंग्लैंड 7वें स्थान पर है लेकिन इन  तीनों के बीच केवल 14 अंक का अंतर है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi