Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गलत पहचान के कारण मनोज 'अर्जुन' से वंचित रहे

हमें फॉलो करें गलत पहचान के कारण मनोज 'अर्जुन' से वंचित रहे
, मंगलवार, 16 दिसंबर 2014 (18:42 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज स्वीकार किया कि राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज मनोज कुमार को शुरू में अर्जुन पुरस्कार देने से इंकार करना गलती थी और ऐसा ‘गलत पहचान’ के कारण हुआ।
खेल मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया, ‘यह हमारी गलती थी। यह गलत पहचान के कारण हुआ। जैसे ही गलती का पता चला, हमने मनोज कुमार को अर्जुन पुरस्कार देने का फैसला किया।’ मनोज कुमार ने इस मामले को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
 
अदालत में मंत्रालय ने स्वीकार किया था कि समिति ने शुरुआत में मनोज के नाम पर विचार नहीं किया था क्योंकि समिति को यह गलतफहमी थी कि वह एक डोपिंग मामले में शामिल था।
 
सोनोवाल ने बताया कि अर्जुन पुरस्कार की चयन प्रक्रिया बेहद पारदर्शी है और खेल मंत्रालय ने शुरुआत की व्यक्तिपरक प्रक्रिया के बजाय इसे उद्देश्यपरक बनाया है।
 
उन्होंने बताया, ‘अब यह बेहद पारदर्शी चयन प्रक्रिया हो गयी है। विभिन्न मापदंडों के आधार पर चयन समिति विभिन्न खेलों के लिए अर्जुन, राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए योग्य खिलाड़ियों को अंक प्रदान करती है।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi