Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मास्टर चंदगीराम पर बनी डाक्यूमैंट्री का म्यूजिक रिलीज

हमें फॉलो करें मास्टर चंदगीराम पर बनी डाक्यूमैंट्री का म्यूजिक रिलीज
नई दिल्ली , सोमवार, 29 जून 2015 (19:42 IST)
नई दिल्ली। स्वर्गीय गुरु मास्टर चंदगीराम पहलवान के जीवन पर बनी डाक्यूमैंट्री ‘ए फादर इन इंडिया मास्टर चंदगीराम’ का संगीत सोमवार को यहां रिलीज किया गया।
 
मास्टर चंदगीराम के पुत्र और भारत केसरी रह चुके जगदीश कालीरमण ने बताया कि 29 जून को उनके पिता की पांचवीं पुण्यतिथि पर चंदगीराम व्यायामशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पद्मश्री मास्टर चंदगीराम के जीवन पर बनी डाक्यूमैंट्री फिल्म ‘ए फादर इन इंडिया मास्टर चंदगीराम’ का म्यूजिक ट्रेलर रिलीज किया गया। 
 
चंदगीराम स्पोर्ट्स वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक अशोक अग्रवाल और अध्यक्ष आरपी सिंह ने म्यूजिक ट्रेलर को रिलीज किया। इस मौके पर आरपी सिंह, पूर्व आईपीएस जगरूप सिंह, साई प्रशिक्षक सहदेव बाल्यान और खुद जगदीश कालीरमण ने मास्टर चंदगीराम के कुश्ती के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद किया।
 
मास्टर चंदगीराम ने 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 1972 के म्युनिख ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। मास्टर चंदगीराम को अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मास्टर चंदगीराम के पुत्र जगदीश कालीरमण और पुत्री सोनिका कालीरमण ने कुश्ती के क्षेत्र में अपने पिता का नाम रोशन किया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi