Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई ने बंगाल को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

हमें फॉलो करें मुंबई ने बंगाल को 1-1 से ड्रॉ पर रोका
कोलकाता , शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (22:49 IST)
कोलकाता। रैंटी मार्टिन्स के पेनल्टी पर गोल करने से चूकने और देश के शीर्ष लीग में 200वां गोल करने का मौका गंवाने से ईस्ट बंगाल को भी आईलीग फुटबॉल मैच में शनिवार को यहां मुंबई एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। 
 
मुंबई की तरफ से जोशिमार डि सिल्वा मार्टिन्स ने 33वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया। ईस्ट बंगाल को डुडु ओमोगबेमी ने 56वें मिनट में बराबरी दिलाई। नाईजीरियाई मार्टिन्स की निगाह आईलीग और एनएफएल में मिलाकर 200वां गोल करने पर लगी थी। 
 
ईस्ट बंगाल को 73वें मिनट में पेनल्टी मिली लेकिन रैंटी का नीचे रहता शॉट मुंबई के गोलकीपर निधिन लाल के हाथों में चला गया। ईस्ट बंगाल के इस तरह से 13 मैचों में 20 अंक हो गए हैं और वह अब भी पांचवें स्थान पर है। मुंबई के 14 मैचों में 14 अंक हैं और वह आठवें स्थान पर है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi