Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय हॉकी टीम पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारी

हमें फॉलो करें भारतीय हॉकी टीम पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारी
नई दिल्ली , मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (18:26 IST)
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम को चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मंगलवार को निराशाजनक शुरुआत का सामना करना पड़ा, जब पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड ने 2-0 से हराया।
न्यूजीलैंड के लिए निक हेग (पांचवां मिनट) और जारेड पंचिया (27वां) ने गोल किए। मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने आक्रामक की, लेकिन न्यूजीलैंड ने शुरुआती गोल करके दबाव बना लिया। पहला क्वार्टर तेज रफ्तार रहा और दोनों टीमों के बीच गेंद पर नियंत्रण को लेकर होड़ रही। न्यूजीलैंड ने पांचवें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर पहला गोल किया।
 
इसके बाद भारतीयों ने जवाबी हमले बोलने शुरू किए। निकिन थिमैया दाहिने फ्लैंक से गेंद विरोधी सर्कल के भीतर लेकर गए, लेकिन कीवी टीम ने उन्हें गोल करने का मौका नहीं दिया। पहले क्वार्टर के आखिर में स्कोर 1-0 रहा।
 
इसके बाद आकाशदीप सिंह ने रमनदीप सिंह को पास दिया जो गोल करने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड को 27वें मिनट में जवाबी हमले का फायदा मिला, जब जारेड ने फील्ड गोल किया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। अब दोनों टीमें कल दूसरा मैच खेलेंगीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi