Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नितिन और सभ्यता को अंडर 16 राष्ट्रीय टेनिस का खिताब

हमें फॉलो करें नितिन और सभ्यता को अंडर 16 राष्ट्रीय टेनिस का खिताब
नई दिल्ली , शनिवार, 17 अक्टूबर 2015 (16:32 IST)
नई दिल्ली। नितिन के सिन्हा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त परीक्षित सोमानी को हराकर आज यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर-16 का खिताब जीता, जबकि लड़कियों के वर्ग में सभ्यता निहलानी विजयी रहीं।
 
लड़कों के अंडर-16 वर्ग में पश्चिम बंगाल के रहने वाले चौथी वरीयता प्राप्त नितिन ने असम के सोमानी को एकतरफा फाइनल में 6-3, 6-0 से हराया। लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में दिल्ली की दसवीं की छात्रा सभ्यता और गुजरात की आकांक्षा भान के बीच कड़ा मुकाबला चला। 
 
सभ्यता ने यह मैच 7-5, 7-5 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। लड़कों के अंडर-14 वर्ग में मान मौलिक शाह ने शशिकांत राजपूत को 6-1, 6-2 से, जबकि लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में सान्या सिंह ने सालसा अहीर को 6-3, 6-1 से हराकर खिताब जीता। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi