Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'उत्पीड़न' के आरोप में जिम्नास्ट और कोच पर केस

हमें फॉलो करें 'उत्पीड़न' के आरोप में जिम्नास्ट और कोच पर केस
नई दिल्ली , बुधवार, 17 सितम्बर 2014 (18:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के जिम्नास्ट और जिम्नास्टिक कोच द्वारा महिला खिलाड़ी के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ जांच तेज कर दी है।
 
ये दोनों आरोपी कल इंचियोन एशियाई खेलों के लिए रवाना हुई भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इन दोनों के खिलाफ कथित तौर पर महिला खिलाड़ी पर अश्लील टिप्पणी करने और अभद्र इशारे करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और कई लोगों के बयान रिकार्ड कर रही है जिसमें स्टाफ और अन्य लोग शामिल हैं। इस मामले में सुराग ढूंढने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। यह पूछने पर कि क्या आरोपियों को भारत लौटने को कहा जाएगा, अधिकारी ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो ऐसा किया जाएगा।
 
अधिकारी ने कहा, जांच टीम अपना काम कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस दोनों आरोपियों को भारत वापस लौटने के लिए कहेगी। हालांकि इन दोनों को अक्टूबर के पहले हफ्ते में लौटना है और पुलिस तक भी उनके बयान रिकार्ड कर सकती है। 
 
दिल्ली पुलिस को कल रात दर्ज कराई शिकायत में ट्रेनी स्तर की महिला जिम्नास्ट ने अरोप लगाया था कि दो सितंबर की शाम को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान कोच और खिलाड़ी ने उसके कपड़ों को लेकर अश्लील टिप्पणी की और अभद्र इशारे किए। इस संबंध में मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 509 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पीड़िता ने साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरूआत में उसकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया लेकिन जब एक सीनियर अधिकारी ने हस्तक्षेप किया तो एफआईआर दर्ज की गई।
 
इन आरोपों पर एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, हम जांच करेंगे कि क्या जिम्नास्ट की शिकायत दर्ज करने में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई विलंब किया गया। अगर कोई दोषी पाया गया तो हम कार्रवाई करेंगे। पुलिस जिम्नास्ट के आरोपों की भी जांच कर रही है और न्याय किया जाएगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi