Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खेलमंत्री गोयल ने शाहिद के परिवार को दी सांत्वना

हमें फॉलो करें खेलमंत्री गोयल ने शाहिद के परिवार को दी सांत्वना
नई दिल्ली , बुधवार, 20 जुलाई 2016 (19:08 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने 'ड्रिब्लिंग के जादूगर' और पूर्व हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। 
खेलमंत्री गोयल ने बुधवार को गुड़गांव में शाहिद के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान गोयल ने शाहिद की बेटी हिना और पत्नी परवीन शाहिद को सांत्वना भी दी। खेलमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी उनके परिवार के प्रति सहानूभुति प्रकट की। 
 
उन्होंने कहा कि देश ने एक दिग्गज खिलाड़ी खो दिया है। शाहिद का जीवन इस खेल के प्रति युवा पीढ़ी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। गोयल हाल ही में शाहिद से मिलने अस्पताल भी गए थे। 
 
शाहिद का बुधवार को गुडगांव के एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। वे वर्ष 1980 में आखिरी बार ओलंपिक हॉकी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने महान खिलाड़ी खो दिया : मोदी