Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुश्ती में जो हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण: सुशील

हमें फॉलो करें कुश्ती में जो हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण: सुशील
, मंगलवार, 26 जुलाई 2016 (00:16 IST)
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने रियो ओलंपिक की पदक उम्मीद पहलवान नरसिंह यादव के डोपिंग में फंसने की पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। 
         
रियो ओलंपिक के लिए 74 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में सुशील की जगह चुने गए नरसिंह डोपिंग में नाम आने के बाद अस्थाई तौर पर निलंबित हो गए हैं। सुशील ने इस मौजूदा घटनाक्रम को लेकर 20 सेकंड का एक वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा" कुश्ती में जो हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपना जीवन कुश्ती को दिया है और मैं हमेशा अपने साथी पहलवानों का समर्थन करता रहूंगा।"
          
सुशील ने नरसिंह का नाम लिए बिना कहा कि मैं हमेशा से देश के लिए तीसरा पदक लाना चाहता था लेकिन पिछले एक महीने से मैंने खुद को ओलंपिक की तैयारियों से बिल्कुल अलग कर लिया था। मैं तो अब अपने साथी पहलवानों का समर्थन कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि वे देश के लिए पदक लेकर आएंगे।
 
26 वर्षीय नरसिंह को प्रतिबंधित दवा मेथानडिएनोन के सेवन का दोषी पाया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नरसिंह को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है और उनके फिलहाल रियो में जाने की कोई उम्मीद नहीं है। इस बीच नरसिंह ने इस पूरे मामले को विरोधियों की साजिश बताया है। (वार्ता)  
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरसिंह ने की सीबीआई जांच की मांग