Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्यप एशिया चैंपियनशिप के दूसरे दौर में

हमें फॉलो करें कश्यप एशिया चैंपियनशिप के दूसरे दौर में
वुहान , मंगलवार, 21 अप्रैल 2015 (17:25 IST)
वुहान। भारत के पारूपल्ली कश्यप ने दो लाख डॉलर की इनामी राशि की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सिंगापुर के जि लियांग डेरेक वोंग को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-13 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना चीनी ताइपे के या चिंग सू से होगा। कश्यप सू पहले दो बार हरा चुके हैं। पिछली बार दिल्ली के सिरी फोर्ट आडिटोरियम में पिछले महीने हुई इंडिया सुपर सीरिज में हराया था।
 
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा पहले दौर में चीनी ताइपै की यू पो पाइ और या चिंग सू से 17-21, 21-15, 15-21 से हार गई।
 
शुरूआत में 4-1 से बढ़त बनाने के बाद कश्यप पिछड़ गए जब वोंग ने 9-9 से स्कोर बराबरी किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जल्दी ही वापसी करते हुए पहला गेम जीत लिया।
 
दूसरे गेम में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए 9-1 की बढत बना ली। वोंग ने वापसी की कोशिश की लेकिन कश्यप ने उसे नाकाम कर दिया। 
 
कश्यप ने कहा, मैं आज उससे बेहतर रफ्तार से खेल सका। मैं अच्छी तरह से मूव कर रहा था और कुछ अच्छे आक्रामक स्ट्रोक्स और स्मैश लगाए। उसने कहा, मेरे ड्रिबल भी अच्छे थे। मुझे सीधे गेम में जीतने की खुशी है। 
 
यह अच्छी शुरुआत रही। मुझे कल के मुकाबले का इंतजार है। दो बार की विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू कल कोर्ट पर लौटेगी। पैर में फ्रेक्चर के कारण वह पिछले महीने बैडमिंटन से दूर थीं। सिंधू को पहले दौर में बाय मिला है और अगले दौर में उसका सामना उजबेकिस्तान की अनैत खुशरुदियान से होगा।
 
हाल ही में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनीं साइना नेहवाल को पहले दो दौर में बाय और वॉकओवर मिला है। वे तीसरे दौर में जापान की नोजोमी ओकुहारा से खेलेंगी। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi