Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीवी सिंधु और साइना एक-एक स्थान गिरीं

हमें फॉलो करें पीवी सिंधु और साइना एक-एक स्थान गिरीं
नई दिल्ली , गुरुवार, 4 मई 2017 (19:32 IST)
नई दिल्ली। भारत की पीवी सिंधु और साइना नेहवाल को गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है। 
 
सिंधु 1 स्थान खिसककर चौथे नंबर पर और साइना नौवें नंबर पर पहुंच गई है। सिंधु हाल में चीन के वुहान में हुई एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं जबकि साइना पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। एशियाई चैंपियन बनी ताइपे की तेई जू यिंग का चोटी का स्थान बना हुआ है। 
 
पुरुष वर्ग में अजय जयराम अपने 13वें स्थान पर बरकरार हैं। बी. साई प्रणीत 1 स्थान के सुधार के साथ 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि किदाम्बी श्रीकांत 4 स्थान गिरकर 26वें नंबर पर खिसक गए हैं। समीर वर्मा को 1 स्थान का फायदा हुआ है और वे 27वें नंबर पर आ गए हैं। 
 
पुरुष युगल में मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी की जोड़ी 1 स्थान के सुधार के साथ 25वें नंबर पर पहुंच गई है। महिला युगल में टॉप 25 में कोई भारतीय जोड़ी शामिल नहीं है। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी 1 स्थान गिरकर 16वें नंबर पर खिसक गए हैं। (वार्ता) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम जल्द करो घोषित : सीओए