Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हम कम से कम दो और गोल नहीं दाग सके : हर्बर्ट

हमें फॉलो करें हम कम से कम दो और गोल नहीं दाग सके : हर्बर्ट
मुंबई , शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (23:27 IST)
मुंबई। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मुख्य कोच रिकी हर्बर्ट ने इंडियन सुपर लीग मैच में यहां 9 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मुंबई सिटी एफसी पर 2-0 की जीत के बाद कहा कि उन्हें निराशा है कि उनकी टीम कमजोर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं कर पाई।
 
हर्बर्ट ने मैच के बाद कहा कि मैदान पर 8 या 9 खिलाड़ियों को देखना अच्छा नहीं है लेकिन यह मेरा फैसला नहीं था। यह निराशाजनक है कि हम कम से कम 2 गोल और नहीं कर पाए। 
 
मार्की खिलाड़ी और दूसरे हाफ के स्थानापन्न फ्रेड्रिक लुंगबर्ग की मांसपेशियों में खिंचाव आने और फिर सेंटर बैक पावेल मोव्स को दो बार कार्ड दिखाए जाने के बाद मुंबई सिटी एफसी के 9 ही खिलाड़ी मैदान पर रह गए थे।
 
न्यूजीलैंड के पूर्व राष्ट्रीय कोच हर्बर्ट ने हालांकि कहा कि उनकी टीम पहले हाफ के बाद बेहतर दिख रही थी।
 
उन्होंने कहा कि पहले 45 मिनट हमारे लिए मुश्किल रहे। मुंबई की टीम काफी मजबूत है और अपने घर पर खेल रही थी और 5-0 (एफसी पुणे सिटी के खिलाफ) से जीत चुकी है, लेकिन अंत में संभवत: हमारी टीम बेहतर थी। अब भी हालांकि काफी काम बाकी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi