Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विंबलडन की जीत से अन्य लड़कियां भी होंगी प्रेरित : सानिया

हमें फॉलो करें विंबलडन की जीत से अन्य लड़कियां भी होंगी प्रेरित : सानिया
लंदन , रविवार, 12 जुलाई 2015 (14:10 IST)
लंदन। विंबलडन का महिला युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनने के बाद उत्साह से लबरेज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को उम्मीद है कि उनकी यह जीत देश में कई और लड़कियों को जीवन में बड़े लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
 
सानिया और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी को यहां फाइनल में एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना की रूस की जोड़ी को 5-7, 7-6, 7-5 से हराने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा।
 
सानिया ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अन्य के लिए प्रेरणा बनना अहम है लेकिन बेशक मैं इसके बारे में बिलकुल भी नहीं सोच रही थी। मैं खेलती हूं और जीतना चाहती थी, क्योंकि आप जीतने के लिए ही खेलते हो।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि इससे अन्य लड़कियां जीतने के लिए प्रेरित होंगी। पूरे मैच के दौरान विरोधी जोड़ी ने शानदार सर्विस की। लेकिन सानिया ने कहा कि अपने ऊपर विश्वास के कारण ही उनकी जोड़ी जीतने में सफल रही।
 
सानिया ने कहा कि इस तरह के मैच में जब शीर्ष वरीय और दूसरी वरीय जोड़ियां खेल रही होती हैं तो टूर्नामेंट का यह सर्वश्रेष्ठ मैच होता है। यह अविश्वसनीय रूप से रोमांचक था। मैं खेलने को लेकर रोमांचित थी। उम्मीद करती हूं कि देखने वालों के लिए भी यह रोमांचक रहा होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi