Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डेनमार्क ओपन में साइना एंड कंपनी पर होंगी नजरें

हमें फॉलो करें डेनमार्क ओपन में साइना एंड कंपनी पर होंगी नजरें
ओडेंसे , सोमवार, 12 अक्टूबर 2015 (16:54 IST)
ओडेंसे। कोरिया ओपन से बाहर रहने के बाद दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, यहां डेनमार्क ओपन सुपर सीरिज में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी, जबकि कल शाम डच ओपन जीतने वाले अजय जयराम पर भी सबकी नजरें होंगी।

 
तीन साल पहले डेनमार्क ओपन जीतने वाली साइना ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वे इस लय को कायम रखना चाहेंगी। पहले दौर में उसका सामना थाईलैंड की बुसानन ओंगबुमरंगफान से होगा।
 
इस साल इंडिया सुपर सीरिज और सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड जीतने के अलावा साइना ने विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया और आल इंग्लैंड में उपविजेता रहीं।
 
जयराम भी आत्मविश्वास से ओतप्रोत होंगे, जिन्होंने सितंबर में कोरिया ओपन के फाइनल में प्रवेश किया और कल रात डच ओपन खिताब जीता। जयराम को क्वालीफायर से गुजरना होगा, जहां उनका सामना जर्मनी के फेबियन रोथ से होगा। जयराम ने कहा कि, डेनमार्क ओपन सुपर सीरिज काफी चुनौतीपूर्ण होगी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। 
 
दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं पी वी सिंधू अपने अभियान का आगाज इंडोनेशिया की मारिया फेबे कुसुमस्तुती के खिलाफ करेंगी। पुरूष एकल में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत, राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप और दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी एच एस प्रणय भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
 
श्रीकांत का पहले दौर का प्रतिद्वंद्वी अभी तय नहीं हुआ है। चूंकि, थाईलैंड के तानोंगसाक साएंसोमबूनसूक ने नाम वापिस ले लिया है। कश्यप का सामना दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक रजत पदक जीत चुके, मलेशिया के ली चोंग वेइ से होगा, जबकि प्रणय चीनी ताइपै से सू जेन हाओ से खेलेंगे।
 
भारतीय जोड़ी मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंग्रिज से खेलेंगे। महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा का सामना जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त रेइका काकीवा और मियुकी माएडा से होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi