Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साइना के प्रति मन में खटास नहीं : गोपीचंद

हमें फॉलो करें साइना के प्रति मन में खटास नहीं : गोपीचंद
नई दिल्ली , रविवार, 23 अगस्त 2015 (19:41 IST)
नई दिल्ली। विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को बैडमिंटन की शुरुआती तालीम देने वाले पूर्व कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि साइना की यह उपलब्धि वाकई काबिले तारीफ है और उनके मन में साइना के प्रति कोई खटास नहीं है। 
 
गौरतलब है कि विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना ने अपने पूर्व कोच गोपीचंद का साथ छोड़कर विमल कुमार को अपना नया कोच बनाया था और उसके बाद अप्रत्याशित रूप से उनके खेल में शानदार निखार देखने को मिला।
 
गोपीचंद ने कहा कि साइना का नंबर वन खिलाड़ी बनना एक शानदार उपलब्धि है और यह निश्चित रूप से उनको और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत की है और पिछले कुछ समय से उनके खेल में गजब का निखार देखने को मिला है। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने का इतिहास बनाने के साथ ही नंबर वन का ताज भी अपने नाम किया है। मैं उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बेहद खुश हूं।
 
उन्होंने कहा कि साइना ने नए कोच विमल के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है और मेरे मन में उनको लेकर किसी प्रकार की खटास नहीं है। साइना की यह उपलब्धि जहां उनको और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी वहीं देश के युवाओं में भी इस खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi