Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सानिया और हिंगिस ने चाइना ओपन जीता

हमें फॉलो करें सानिया और हिंगिस ने चाइना ओपन जीता
बीजिंग , शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (21:38 IST)
बीजिंग। सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए शनिवार को डब्ल्यूटीए चाइना ओपन जीत लिया। यह सत्र में उनका आठवां और लगातार चौथा खिताब है।

 
शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने छठी वरीयता प्राप्त ताइपै की हाओ चिंग चान और युंग जान चान को 6-7, 6-1, 10-8 से हराया।
 
टाइब्रेकर में एक समय मुकाबला 7-7 से बराबर था लेकिन सानिया और हिंगिस ने अगले चार अंक लेकर मैच जीता। यह उनका लगातार चौथा खिताब हैं। सानिया का यह 2015 का नौवां और हिंगिस के साथ आठवां खिताब है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi