Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सानिया-हिंगिस चाइना ओपन के सेमीफाइनल में

हमें फॉलो करें सानिया-हिंगिस चाइना ओपन के सेमीफाइनल में
बीजिंग , गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (17:41 IST)
बीजिंग। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने चाइना ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
वुहान ओपन जीतने के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने जर्मनी की जूलिया जार्जेस और चेक गणराज्य की कैरोलिना पिलस्कोवा को 7-6, 6-4 से मात दी।
 
सानिया और हिंगिस इस साल अब तक सात महिला युगल खिताब जीत चुके हैं जिसमें विम्बलडन और अमेरिकी ओपन शामिल है। इसके अलावा वे इंडियन वेल्स, मियामी, चार्ल्सटन, ग्वांग्झू और वुहान में खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi