Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सानिया-हिंगिस की जोड़ी 2015 की विश्व चैम्पियन

हमें फॉलो करें सानिया-हिंगिस की जोड़ी 2015 की विश्व चैम्पियन
लंदन , मंगलवार, 22 दिसंबर 2015 (21:55 IST)
लंदन। सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की स्टारर जोड़ी को अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने 2015 सत्र में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मंगलवार को महिला युगल विश्व चैम्पियन घोषित किया।
 
वर्ष 2000 में एकल में विश्व चैम्पियन बनी हिंगिस को 15 साल बाद दोबारा आईटीएफ विश्व चैम्पियन चुना गया है।
 
सानिया और हिंगिस ने इस साल मार्च में जोड़ी बनाई थी और इसके बाद पूरे सत्र में इस जोड़ी का दबदबा देखने को मिला। इस जोड़ी ने विंबलडन और अमेरिकी ओपन के साथ दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के अलावा सात और टूर्नामेंट भी जीते।
 
इस जोड़ी ने अमेरिकी ओपन की शुरुआत से पिछले 22 मैच जीते हैं और इसमें ग्वांग्झू, वुहान, बीजिंग के अलावा डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब भी शामिल है। सानिया और हिंगिस ने साल में 55 मैच जीते जबकि सिर्फ सात गंवाए।
 
सानिया ने कहा, 'मेरे और मार्टिना के लिए शानदार साल के बाद मैं आईटीएफ से यह पुरस्कार हासिल करके काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह बेजोड़ है कि एक साथ खेलते हुए इतने कम समय के दौरान हमने इतना सब कुछ हासिल किया। मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने मेरे करियर के दौरान मेरी मदद की और उम्मीद करती हूं कि मेरी सफलता भारत में अन्य लड़कियों को प्रेरित करेगी।
 
आईटीएफ ने साथ ही अमेरिका की सेरेना विलियम्स और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 2015 का आईटीएफ विश्व चैम्पियन चुना। सेरेना को छठी बार महिला विश्व चैम्पियन चुना गया जबकि जोकोविच पांचवीं बार पुरुष चैम्पियन बने। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi