Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सतपाल को पद्म भूषण, सरदारा और मिताली को पद्मश्री

हमें फॉलो करें सतपाल को पद्म भूषण, सरदारा और मिताली को पद्मश्री
नई दिल्ली , सोमवार, 26 जनवरी 2015 (00:15 IST)
नई दिल्ली। पूर्व पहलवान और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के कोच सतपाल सिंह खेल जगत से देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए चुने गए एकमात्र व्यक्ति रहे जबकि पांच अन्य खिलाड़ियों को पद्मश्री के लिए चुना गया।
बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह, महिला हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और पूर्व वालीबॉल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा को पद्मश्री के लिए चुना गया।
 
पद्म भूषण उच्च स्तर की सेवा के लिए दिया जाता है जबकि पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में सेवा के लिए दिया जाता है। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति समारोह में देते हैं।
 
ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त जैसे पहलवानों को निखारने वाले 59 वर्षीय सतपाल उन 20 लोगों में शामिल रहे, जिन्हें सरकार ने पद्म भूषण के लिए चुना।
 
दिल्ली में जन्में सतपाल ने 1982 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और 1974 एशियाई खेलों में उनके नाम कांस्य पदक था। उन्हें 1983 में पद्मश्री और 2009 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi